CG News: सीएम शिवराज सिंह के अमृतकाल वाले बयान पर भड़के CM भूपेश बघेल,कहा- उनपर एफआईआर कर देना चाहिए
रायपुर में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह सिंह के बयान पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि उनपर एफआईआर कर देना चाहिए।

Bhupesh Baghel: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भूपेश बघेल ने शिवराज सिंह के अमृतकाल वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आज अमृतकाल में लोकतंत्र खतरे में है। विपक्षी दलों को डराने का काम किया जा रहा है।
Recommended Video
बुधवार को दिल्ली में आला नेताओ से मुलाकात करके रायपुर लौटने पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह सिंह के बयान पर CM मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि उनपर एफआईआर कर देना चाहिए। दरअसल भोपाल में शिवराज समत्व भवन में पत्रकारों से चर्चा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि राहुल गांधी ऐसे नेता हैं, जिन्हें न राष्ट्र की जानकारी है, न राष्ट्र हित की। राहुल गांधी जी, देश संविधान से चलता है, जुबान से नहीं चलता। देश में इस वक्त अमृत काल चल रहा है, वहीं कांग्रेस में राहूकाल है। कांग्रेस के लिए राहुल राहू बन गए हैं। जनता जानती है कि देश की समस्या कांग्रेस है और कांग्रेस की सबसे बड़ी समस्या राहुल गांधी हैं।
यह भी पढ़ें CG News: 2500 रुपए हर महीने दिया जाएगा बेरोज़गारी भत्ता, इस वेबसाइट पर जाकर करें रजिस्ट्रेशन












Click it and Unblock the Notifications