CG News: 2500 रुपए हर महीने दिया जाएगा बेरोज़गारी भत्ता, इस वेबसाइट पर जाकर करें रजिस्ट्रेशन

एक अप्रैल से 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट में 250 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। राज्य के 12वीं पास युवाओं को हर महीने अब बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

berojgari bhatta chhattisgarh

Unemployment Allowance: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद रायपुर जिले में बेरोजगारी भत्ता के लिए पात्र युवाओं के पंजीयन 1 अप्रैल से शुरू हो जाएंगें। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने समय सीमा की सप्ताहिक बैठक में बेरोजगारी भत्ता पंजीयन के लिए अबतक हुई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी च्वाईस सेंटरों और सीएससी में भी बेरोजगारों का पंजीयन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए पात्र युवा वेबसाईट berojgaribhatta.cg.nic.in पर ऑनलाईन पंजीयन आवेदन भर सकते है। इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं की सुविधा के लिए रायपुर नगर निगम क्षेत्र में हर जोन कार्यालय में हेल्प डेस्क भी बनाए जा रहें है।

बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में तीन और जिले के अन्य सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी एक-एक हेल्प डेस्क में बेरोजगारों को भत्ते के लिए पंजीयन की सुविधा होगी। सीएससी और च्वाईस सेंटरों में निर्धारित सेवा शुल्क के साथ पंजीयन की सुविधा मिलेगी। बेरोजगारी भत्ते के लिए पंजीयन 1 अप्रैल सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। कलेक्टर डॉ भुरे ने इसके लिए सभी तैयारियां अगले 2 दिनो में पुरे करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। बेरोजगारी भत्ते के पंजीयन के लिए अभी तक कोई अंतिम तिथि निर्धारित नही है। कलेक्टर ने बेरोजगारी भत्ता पंजीयन को ध्यान में रखते हुए रोजगार कार्यालयों में पंजीयन के नवीनीकरण, राजस्व कार्यालयों में आय-निवास प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सभी जरूरी मापदण्ड और शासकीय दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

यह भी पढ़े CG News: स्कूलों का रेनोवेशन कार्य शुरू, 15 जून से पहले करनी होगी मरम्मत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+