CM भूपेश बघेल चन्द्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाधिवेशन में हुए शामिल

CM Bhupesh Baghel: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शनिवार को बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कन्हेरा में चंद्रनाहंू कुर्मी क्षत्रिय समाज के एक दिवसीय 52वें केंद्रीय महाअधिवेशन में शामिल हुए। समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री का पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कुर्मी समाज प्रारंभ से ही खेती किसानी से जुड़ा हुआ है। प्रदेश के अधिकांश लोग कृषि कार्य पर निर्भर है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कृषकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।

bhupesh kurmi

बघेल ने कहा कि हमारे पूर्वज डॉ. खूबचंद बघेल, श्री चंदूलाल चंद्राकर और अन्य पूर्वजों का सपना था कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हो और छत्तीसगढ़िया किसान, मजदूर, श्रमिकों, गरीब तथा पिछड़े वर्ग की स्थिति में सुधार हो। शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिले। छत्तीसगढ़ सरकार अपने पुरखों के सपनों को साकार बनाते हुए आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि राज्य को सशक्त और एक मजबूत राज्य बनाने के दिशा में हमने काम किया है। हर वर्ग के लोगों का विकास ही हमारा मुख्य ध्येय है। सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया। साथ ही धान के साथ ही मक्का, गन्ना का समर्थन मूल्य में खरीदी के साथ-साथ पहली बार लघुधान्य कोदो, कुटकी, रागी की समर्थन मूल्य में खरीदी हुई। बीते चार सालों में छत्तीसगढ़ में किसानों की संख्या, धान का उत्पादन और फसलों का रकबा भी बढ़ा है। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय योजनाओं तथा किसानों, महिलाओं, वनवासियों, युवाओं के हित में लिए गए फैसलों से लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले धान खरीदी सीजन में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय लिया है। इससे छत्तीसगढ़ के किसानों की स्थिति में और सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में चंद्रानाहूं कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासमुंद विधायक श्री विनोद चंद्राकर, बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चन्द्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक और सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में कहा कि वे देश के अन्य राज्यों के किसानों से मिले हैं। अन्य राज्यों के किसान भी चाहते है, कि छत्तीसगढ़ के किसान के समान देश के सभी राज्यों के किसानों को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसान हित में मील का पत्थर साबित हो रही है। छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश भर में हो रही है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, प्राकृतिक पेंट तैयार किया जा रहा है। रीपा के माध्यम से महिलाओं से रोजगार दिया जा रहा है। प्रदेश के कृषि, वनोपज आदि विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के नए-नए अवसर उपलब्ध कराएं जा रहे है। आज प्राइवेट स्कूल से विद्यार्थी निकालकर स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश लेने प्रेरित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

मुख्यमंत्री बघेल ने ग्राम कन्हेरा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय खोलने की घोषणा के साथ किसानों के वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करते हुए जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक की नवीन शाखा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वीकृति भी दी। उन्होंने मां शीतला तालाब का सौंदर्यीकरण करने साथ ही विभिन्न पहुंच मार्गों के लिए सड़क निर्माण की भी घोषणा की। समाज प्रमुखों की मांग पर सामाजिक छात्रावास निर्माण के लिए सहमति प्रदान करते हुए समाज को जमीन के लिए विधिवत जिला प्रशासन को आवेदन करने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ वित्त सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान, CM भूपेश बघेल ने किया सम्मानित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+