CHHATTISGARH: रविशंकर प्रसाद पर भड़के CM भूपेश बघेल, जोगी से तुलना को बताया गलत
CHHATTISGARH ELECTION: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के बयान पर पलटवार किया है। सीएम भूपेश बघेल जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि रविशंकर प्रसाद वकील है, वह तर्क वितर्क करते रहते है।

शनिवार को कांग्रेस के संकल्प शिविर के लिए रायपुर से राजनांदगांव रवाना हुए होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की ,जिसमे उनकी तुलना छत्तीसगढ़ के प्रथम सीएम अजीत जोगी से की गई थी। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि रविशंकर प्रसाद वकील है, वह तर्क वितर्क करते रहते है। जिस अजीत जोगी के भरोसे भाजपा 3 बार सत्ता में आई, उससे हमारी तुलना नही की जा सकती है। उन्होने आगे कहा कि अजीत जोगी को जैसे ही कांग्रेस से बाहर किए ,तब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता वापस आई।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रायपुर में भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि कांग्रेस में अभी लिस्ट जारी नहीं हुई है, लग रहा है मुख्यमंत्री कंफ्यूजन में हैं कि उन्हें टिकट मिलेगा कि नहीं। रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा था कि छत्तीसगढ़ में जो हाल अजीत जोगी का हुआ, वही हाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी होगा।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी कांग्रेस के बेहद ही वरिष्ठ नेता थे। जब छत्तीसगढ़ बना,तो उन्हें राज्य का पहला मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला था। अजीत जोगी पहले आईएएस अधिकारी थे , उसके बाद उन्होंने कांग्रेस की टिकट से राज्यसभा सांसद बनने का मौका मिला। वह लोकसभा सांसद, कई बार के विधायक भी रहे। इसके अलावा उन्होंने लम्बे समय तक कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर कार्य किया। 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में पूछपरख कम हो गई। जोगी पर आरोप लगने लगे कि वह कांग्रेस पार्टी के भीतर रहकर भाजपा को लाभ पहुंचा रहे हैं।
अजीत जोगी ने आगे चलकर कांग्रेस छोड़ दी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( जोगी कांग्रेस) के नाम से एक क्षेत्रीय दल का गठन किया। जोगी कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में विधानसभा चुनाव लड़ा और आंशिक सफलता भी पाई। 2020 अजीत जोगी के निधन के बाद से अब पार्टी का कार्यभार अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी संभाल रहे हैं।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications