CG Election: अमित जोगी ने बताया कांग्रेस और BJP को पति पत्नी, कहा - दिन में तकरार और रात में होता है प्यार
JCCJ AMIT JOGI: छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) यानि जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। अपने पिता पार्टी के संस्थापक पूर्व सीएम अजीत जोगी के निधन के बाद पार्टी संभाल रहे अमित जोगी ने फिर से पार्टी को जोड़ने का जिम्मा उठाया है। मंगलवार को रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी दल भाजपा को पत्नी और पत्नी की तरह बताया।

मंगलवार को पूर्व विधायक अमित जोगी ने कांग्रेस से जुड़े सूरजपुर के जनपद पंचायत अध्यक्ष जगलाल देहाती का जोगी कांग्रेस में प्रवेश करवाया। इस दौरान जोगी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के कई नेता जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा की बांध में एक छेड़ हुआ है,देखिये कैसे बाढ़ आती है। अमित जोगी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को राष्ट्रीय पार्टियों के द्वारा दरकिनार जा रहा है ,लेकिन हम सबका सम्मान करते हैं। हम पार्टी नहीं परिवार हैं,सबका सम्मान होगा।
यह भी पढ़ें BASTAR: देवताओं के नाम से हो रही है जमीन रजिस्ट्री
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच कोई अंतर् नहीं हैं। ऐसा कोई सगा नहीं,जिसे दोनों दलों ने नहीं ठगा है। अमित जोगी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच पति पर पत्नी का रिश्ता है, दोनों के बीच दिन में तकरार ,रात में प्यार है। उन्होंने आगे कहा कि जनता किसी नेता को नहीं बेटा को मौका देना चाहती है।
ज्ञात हो कि साल 2018 के चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कांग्रेस से अलग होकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ नाम से क्षेत्रीय दल का गठन किया था। छत्तीसगढ़ में थर्ड फ्रंट के तौर बसपा के साथ गठबंधन करके पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। 29 मई 2020 को अजीत जोगी के निधन के बाद पार्टी के हालात अब बिगड़ गए। हाल ही में कई वरिष्ठ नेताओं ने जनता कांग्रेस जोगी पार्टी का साथ छोड़ दिया है।जिसमे गीतांजलि पटेल, जरनल सिंह भाटिया, संजीत ठाकुर, योगेश तिवारी के अलावा धरमजीत सिंह का नाम भी शामिल है। पार्टी के प्रवक्ता भगवानु नायक का कहना है कि जोगी कांग्रेस अस्तित्व की लड़ाई नहीं लड़ रही हैं। इस चुनाव में पूरे दमखम के मैदान में उतरेंगे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications