भाजपा पर भड़के CM भूपेश बघेल, पीएम मोदी और असम के सीएम हेमंत बिस्वा पर किया कटाक्ष

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। रायपुर में सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हिंदू हैं, पीएम नरेंद्र मोदी भी हिंदू हैं। हिंदू धर्म में माता-पिता की मृत्यु के बाद पुत्र बालों का दान करके मुंडन करवाता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने तो अपनी माता के निधन के बाद मुंडन नहीं करवाया था।

BHUPESH HEMANT

सीएम भूपेश बघेल ने कहा, वह हिमंत बिस्वा सरमा से कहना चाहते हैं कि वो प्रधानमंत्री मोदी से कहें कि वह मुंडन करवाएं। ऐसा होने पर ही वह हिमंत बिस्वा सरमा को हिंदू मानेंगे।

ज्ञात हो कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सूरजपुर में भाजपा की जनसभा के दौरान सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल कहते हैं कि वह भी हिंदू हैं, मैं सीएम भूपेश और कमलनाथ को चैलेंज करता हूं कि अगर वो हिंदू हैं, तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अयोध्या में राम जी मंदिर में लेकर जाएं।

यह भी पढ़ें अब छत्तीसगढ़ में होंगी कम से कम इतनी महिला विधायक, तो SC/ST और ओबीसी का गणित क्या होगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+