Chitrakot Chunav Result 2023 Live: छत्तीसगढ़ में भाजपा की लहर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज हार गए चुनाव

Chirakot Election Result: छत्तीसगढ़ की चित्रकोट विधानसभा सीट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के विनायक गोयल ने हरा दिया है। दीपक बैज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होने के साथ ही बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद भी हैं।

chitrakot 600
चित्रकोट विधानसभा सीट से भाजपा के तरफ से विनायक गोयल चुनाव प्रत्याशी हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक बैज पूर्व भी इस विधानसभा सीट से 2 बार चुनाव जीत चुके हैं। 2013 और 2018 का विधानसभा चुनाव दीपक बैज इसी सीट से जीते थे। वहीं विनायक गोयल पहली दफा विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) की तरफ से भरत कश्यप प्रत्याशी हैं। चित्रकोट विधानसभा सीट में कुल मतदाताओं की संख्या 177432 है।

दीपक बैज को 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जीत मिली थी। इसके बाद कांग्रेस ने 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बस्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। 2019 की मोदी लहर के बीच लोकसभा चुनाव में दीपक बैज ने जीत हासिल की थी। चित्रकोट विधानसभा सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है। 2018 के विधानसभा चुनाव में दीपक बैज ने भाजपा के लच्छू राम कश्यप को 17,770 वोटों से चुनाव हराया था।

यह भी पढ़ें CG Election 2023: क्या कांग्रेस के दीपक को टक्कर दे पाएंगे BJP के गोयल, जानिए चित्रकोट सीट का क्या है समीकरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+