CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर उन्हें किया नमन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ी लोककला "नाचा" के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ी लोककला "नाचा" के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।

cg news jpg
ज्ञात हो कि दाऊ दुलार सिंह मंदराजी को छत्तीसगढ़ में लोककला 'नाचा' का जनक माना जाता है। दाऊ मंदराजी का जन्म 1 अप्रैल सन् 1911 में राजनांदगांव जिले के रवेली गाँव में हुआ था, उनका असली नाम दाऊ दुलार सिंह था, लेकिन उन्हें उनके नाना दाऊ मंदराजी कहकर बुलाते थे और यहीं से उनका नाम दाऊ मंदराजी के रूप में विख्यात हो गया।

उन्होंने 'नाचा' को पुनर्जीवित करने और उसे बचाए रखने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने नाचा को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनचेतना जगाने का माध्यम बनाया। दाऊ दुलार सिंह मंदराजी ने लोक कलाकारों को संगठित कर छत्तीसगढ़ी नाचा-गम्मत को विश्वपटल पर स्थापित करने में विशेष भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें भाजपा घोषणा पत्र समिति की बैठक कल, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+