भाजपा घोषणा पत्र समिति की बैठक कल, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल

Chhattisgarh CM: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 1 अप्रैल को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे वे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 10 बजे दिल्ली पहुंच जाएंगे। वहां से सीएम साय छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना होंगे।

vishnu dev

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। 27 सदस्यीय समिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय घोषणा पत्र समिति में रखा गया है। समिति का अध्यक्ष राजनाथ सिंह को बनाया गया है। इसके अलावा संयोजक निर्मला सीतारमन और सह संयोजक पीयूष गोयल बनाए गए हैं।

भाजपा की तरफ से बनाई गई घोषणापत्र समिति की प्रथम बैठक कल सोमवार (1 अप्रैल) को हो सकती है। यह बैठक सुबह 10 बजे हो सकती है। शनिवार को भारतीय ने लोकसभा चुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 सदस्यीय घोषणापत्र समिति का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार 400 से अधिक सीटें जीतने का नारा दिया है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणापत्र में GYAN यानि गरीब, युवा, अन्नदाता मतलब किसान और नारीशक्ति के लिए बड़े और लोकलुभावन वादे कर सकती है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ भाजपा चुनाव प्रभारी नबीन का दौरा कार्यक्रम तय, लेंगे लगातार बैठके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+