CG: मुख्यमंत्री साय ने 9 लोगों की मृत्यु पर जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा और सक्ती जिले में नौ लोगों की दुखद मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। कोरबा में चार लोग कुएं में डूब गए, जबकि सक्ती में पांच अन्य लोग कुएं में जहरीली गैस के कारण मर गए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को इन त्रासदियों से प्रभावित प्रत्येक परिवार को 9 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 9-9 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं।

इसमें से 4-4 लाख रुपए आरबीसी छह-चार के अंतर्गत तथा मुख्यमंत्री साय की ओर से 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि शामिल है।उल्लेखनीय है कि सक्ती जिले में कुएं में हुए रिसाव में पिता और दो पुत्रों सहित पांच लोगों की मौत हुई जबकि कोरबा में पिता और बेटी समेत चार लोगों की मृत्यु हुई है ।












Click it and Unblock the Notifications