CG: मुख्यमंत्री साय ने कटघोरा की घटना पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए सहायता राशि का किया प्रावधान
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत जुराली गांव के डिपरा पारा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की दुखद मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। यह हादसा उस समय हुआ, जब वह कुएं में गिरे एक ग्रामीण को बचाने का प्रयास कर रहे थे।
सीएम साय ने कोरबा कलेक्टर को मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख साझा करते हुए कहा, "कटघोरा के ग्राम जुराली में कुएं में गिरे ग्रामीण को बचाने के प्रयास में एक ही परिवार के 4 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश कोरबा कलेक्टर को दिए गए हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।"

मिली जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में जहरू नामक एक ग्रामीण कुएं में गिर गया था। उसकी बेटी तुरंत उसे बचाने के लिए कूद पड़ी, उसके बाद परिवार के दो अन्य सदस्य भी कूद पड़े। दुखद बात यह है कि जहरू को बचाने की कोशिश में चारों एक के बाद एक डूब गए।
यह भी पढ़ें CG: धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा ने ली समीक्षा बैठक, राजस्व मामले के निराकरण से मिलेगी सुविधा












Click it and Unblock the Notifications