CG: छत्तीसगढ़ में किसानों को सुलभ होगा बीज और उर्वरक वितरण , सीएम विष्णुदेव साय ने किया निर्देशित
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसानों को प्रमाणित बीज और उर्वरक का सुचारू वितरण सुनिश्चित किया जाए। कृषि विभाग इस प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रख रहा है। अब तक राज्य में किसानों को 7.72 लाख टन उर्वरक और 6.69 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किए जा चुके हैं।
खरीफ सीजन के लिए वितरण लक्ष्य
राज्य सरकार का लक्ष्य इस खरीफ सीजन में 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बुआई करना है। अब तक 13.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई पूरी हो चुकी है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मानसून की बारिश ने खेती-किसानी पर सकारात्मक असर डाला है, जिससे बुआई के रकबे में बढ़ोतरी हुई है।

खरीफ 2024 के लिए प्रमाणित बीज वितरित करने का लक्ष्य 9.78 लाख क्विंटल रखा गया है। इसमें से 8.07 लाख क्विंटल का भंडारण हो चुका है और 6.69 लाख क्विंटल का वितरण हो चुका है, जो मांग का 68% है।
इस सीजन में उर्वरक वितरण का लक्ष्य 13.68 लाख मीट्रिक टन है। अब तक सहकारी और निजी क्षेत्रों में 12.12 लाख मीट्रिक टन का भंडारण किया जा चुका है, जिसमें से 7.72 लाख मीट्रिक टन किसानों को वितरित किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 56% है।
1 जुलाई 2024 तक राज्य में 153 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो इस अवधि के लिए दस साल की औसत वर्षा 182.3 मिमी से 29.3 मिमी कम है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान 169.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जबकि राज्य की वार्षिक औसत वर्षा 1236 मिमी है।
यह भी पढ़ें CG: छत्तीसगढ़ के सभी सहकारी बैंकों का बदलेगा स्वरूप, मंत्री केदार कश्यप ने बनाया यह प्लान












Click it and Unblock the Notifications