CM भूपेश बघेल की युवाओं के साथ भेंट मुलाकात जारी, बस्तर के युवाओं मिली कई सौगातें

BASTAR BHENT MULAKAT: बस्तर संभाग के युवाओं के साथ भेंट मुलाकात करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को जगदलपुर के शासकीय काकतीय पीजी कालेज मैदान धरमपुरा पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने युवाओं से चर्चा की, उनकी आकांक्षाएं जानीं और उनके हित में अनेक घोषणाएं मौके पर ही की।

BHUPESH BAGHEL BASTAR

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में कुश्ती एकेडमी के साथ ही अनेक घोषणाएं भी की। सुकमा में अगले वर्ष से कृषि महाविद्यालय आरंभ होगा। साथ ही सुकमा के शासकीय महाविद्यालय में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए भी उन्होंने 4 करोड़ रुपए की घोषणा की। भेंट मुलाकात के दौरान नारायणपुर के युवाओं ने आउटडोर स्टेडियम तथा सेंट्रल लाइब्रेरी की माँग की, इसे भी पूरा किया गया।

नारायणपुर में पीएमटी गर्ल्स कालेज में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 किये जाने की घोषणा भी की गई। छात्राओं की सुविधा के लिए जगदलपुर दंतेश्वरी गर्ल्स कालेज में हास्टल को भी स्वीकृति दी गई। बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम कालेज में भवन, हास्टल और बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। कांकेर के चारामा में डीसीए और पीजीडीसीए की माँग आ रही थी। साथ ही उन्होंने चारामा में पीजी कालेज खोलने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल से यह कोर्स आरंभ हो जाएंगे।

नारायणपुर से वनीता नेताम ने मेरे सपनों का छत्तीसगढ़ पर अपनी बात रखी और इसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों को सराहा। मुख्यमंत्री ने इसकी खूब प्रशंसा की। अन्य युवाओं ने भी गढ़बो छत्तीसगढ़ की अपनी कल्पना मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। क्राइस्ट कालेज की छात्रा कुमारी भूमिका ने बादल एकेडमी के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस एकेडमी के माध्यम से बस्तर की कला संस्कृति को सहेजने में बड़ी मदद मिल रही है।
इस मौके पर लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, विधायक श्री चंदन कश्यप, महापौर जगदलपुर श्रीमती सफीरा साहू, छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार, इन्द्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा भी मुख्य मंच में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा हितों में लिये गये बड़े फैसलों की जानकारी भी युवाओं को दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को शासकीय नौकरी से प्रतिबंधित किया जाएगा। शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से महाविद्यालय तक आने बस की सुविधा निःशुल्क दी जाएगी। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया जाएगा। यह प्रावधान इसी वर्ष से लागू किये जायेंगे। दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं परीक्षाओं की तैयारी आनलाइन विकासखंड मुख्यालयों में हो सकेगी।

भेंट मुलाकात के दौरान कोंडागांव की युवती रीना राजपूत ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी हैं। 10 नेशनल और 35 स्टेट लेवल कांपिटिशन में हिस्सा लिया है। अब मैं यहां कुश्ती के टैलेंटेड लोगों को तैयार कर रही हूँ। जिस तरह यहां स्पोर्ट्स एकेडमी की घोषणा आपने की। उसी तरह से कुश्ती एकेडमी भी बन जाए तो कुश्ती के लिए अच्छा माहौल बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल अधोसंरचना को बेहतर बनाने एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना शासन की प्राथमिकता है। हम यहां कुश्ती एकेडमी बनाएंगे। शहीद महेंद्र कर्मा शासकीय विश्वविद्यालय जगदलपुर की छात्रा कु घृतिका निषाद ने कहा कि हमारे जिले में आर्चरी, क्रीड़ा परिसर, इंडोर स्टेडियम, प्रियदर्शिनी स्टेडियम आदि बनाया गया है। इससे खेलों के लिए बहुत बढ़िया माहौल बना है।

भेंट मुलाकात के दौरान कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के छात्र निखिल तिवारी ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी स्वीकृति वित्त विभाग से हो चुकी है। जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ होगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि लगभग 41 हजार पदों पर भर्ती हो चुकी है और प्रक्रिया चल रही है।

कोण्डागांव की प्रियंका सोरी ने बताया कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है और एनएसएस की कैडेट भी हैं। ऐसे में कृपया एनएसएस के छात्र-छात्राओं को भर्ती परीक्षाओं में बोनस अंक प्रदान करने की कृपा करें। प्रियंका ने कहा कि हम आपकी योजनाओं को एनएसएस द्वारा गांव स्तर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। हमारे जिले में अब कॉलेज की संख्या 3 से बढ़कर 8 हो गई है। इसके लिए हम आपका धन्यवाद देते हैं। एमएससी बॉटनी और फिज़िक्स हमारे कालेज में नही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें शीघ्र ही संचालित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें CG: रेशम की डोर से बढ़ी समृद्धि, रीपा में महिलाओं को मिल रहा रोजगार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+