भिलाईः पहले बच्चों को खाना खिलाया फिर एक बच्चे का किया अपहरण और उसके साथ की छेड़खानी

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में बीते मंगलवार की शाम को बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। लेकिन बुधवार की सुबह बच्चा अपहरण करने वाले शख्स के चंगुल से खुद को छुड़ाकर अपने घर भागकर आ गया। बच्चे ने परिजनों को घटना के बारे में बताते हुए कहा कि मंगलवार देर रात और बुधवार की सुबह उसके साथ आरोपी ने जबरदस्ती की।

chhatttisgarh bhilai man did kidnapping of child and eve teasing

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अपहरण की घटना भेलवा तालाब के पास हुई थी। आरोपी, यहां खेल रहे बच्चों के साथ खेलने लगा। सभी के साथ घुलमिलकर उन्हें नेहरू नगर ढाबे ले गया। वहां बच्चों को खाना भी खिलाया। इसके बाद चाकू दिखाकर एक बच्चे को अपने साथ ले गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम संजय उर्फ राजू टंडन है। यह भिलाई के कृष्णा नगर इलाके का रहने वाला है। आरोपी ने अपहरण के बाद बच्चे को मोबाइल खरीदकर देने का झांसा दिया था। बता दें कि संजय के खिलाफ पहले से चोरी की घटनाओं में वारंट था, पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी।

अपहरण किए गए बच्चे के दोस्तों ने नेहरू नगर ढाबे से भागकर, अपहरण किए गए बच्चे की मां को जानकारी दी थी। बच्चे की मां घरों में काम करके गुजर-बसर करती है। पूरे घटनाक्रम के साथ ही अपने साथ हुई ज्यादती से घबराए बच्चे को भी सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+