छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव को मिला पद्मश्री सम्मान, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए कार्य करने वाले "बिरहोर के भाई" के नाम से प्रसिद्ध जागेश्वर यादव को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया। इस पर सीएम विष्णु देव साय ने उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके जीवन को प्रेरणादायक बताया।

अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स में बधाई संदेश में उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले "बिरहोर के भाई" श्री जागेश्वर यादव जी को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। आदिवासी उत्थान के लिए प्रतिबद्ध आपका सम्पूर्ण जीवन प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।

cg news

गौरतलब है कि जागेश्वर यादव का नाम 2024 के पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित हुआ था। जशपुर जिले के बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए बेहतर कार्य करने पर उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जागेश्वर यादव ने आदिवासियों को साक्षर करने और शिशु मृत्यु दर घटाने जैसे बड़े कार्य किए हैं।

यह भी पढ़ें भूपेश नहीं चाहते थे कि केंद्र की योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ को मिले: विष्णुदेव साय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+