भूपेश नहीं चाहते थे कि केंद्र की योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ को मिले: विष्णुदेव साय

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को कहा कि मोदी जी की सरकार कभी किसी से भेदभाव नहीं करती है। पिछली कांग्रेस सरकार के साथ भी कोई भेदभाव नहीं था। लेकिन यहां की सरकार, स्वयं भूपेश बघेल भी नहीं चाहते थे कि केंद्र की योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिले।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनकी सोच थी कि इसका श्रेय भाजपा और मोदी जी को चला जाएगा। पिछले 5 वर्षों में 18 लाख गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हो गए। यही हाल राष्ट्रीय राजमार्ग एवं आयुष्मान योजना का रहा। इन योजनाओं को पूर्व सरकार ठीक से लागू नहीं कर पाई इसलिए उन्हें सरकार से हाथ धोना पड़ा।

vishnudev 1200 jpg

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक साक्षात्कार में कहा कि मेरा सौभाग्य है कि जब अटल जी प्रधानमंत्री थे तब मैं पार्लियामेंट में था। उसी समय उन्होंने 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ को एक नए प्रदेश के रूप में पहचान दी। अटल जी की भाषा शैली को विपक्ष के लोग भी उत्साह से सुनते थे। कुशल समन्वयक थे, सबको साथ लेकर चलते थे। 23 पार्टियों के साथ मिलकर उन्होंने सरकार चलाई। किसानों के हित में कई कार्य किए। जो किसान पहले ज्यादा ब्याज दरों पर कर्ज के बोझ तले परेशान थे उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कम ब्याज में कर्ज देने का काम अटल सरकार ने किया। फसल बीमा जिसका पहले केवल नाम सुनते थे उसको सरल बनाया, जिसका फायदा भी किसानों को मिला।

साय ने कहा कि मोदी जी के दस वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्य - हर घर बिजली-पानी, फ्री राशन, गैस सिलेंडर, बैंक अकाउंट खुलवाना, शौचालय निर्माण सहित करोड़ों लोगों की भावना से जुड़े भगवान राम मंदिर का निर्माण और दो निशान, दो प्रधान, दो विधान नहीं चलेगा की तर्ज पर धारा 370 हटाना जैसी अनेक उपलब्धियां लोगों के बीच लेकर जा रहे हैं। पूर्व की सरकारों में विकास का पैसा भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी की बलि चढ़ जाता था। स्व. राजीव गांधी खुद कहा करते थे कि वो दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं लेकिन लोगों तक केवल 15 पैसा ही पहुंचता है। मोदी जी ने गरीबों के लिए बहुत से काम किए हैं साथ ही पूरे विश्व में उनका मान-सम्मान भी बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का दावा, ओडिशा में बन रही भाजपा की सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+