छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता संजय श्रीवास्तव ने रांची में संभाला मोर्चा, सोरेन सरकार पर किया कटाक्ष

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव और पर्यटन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा राय को रांची लोकसभा के प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है। उनके साथ प्रदेश भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं की पूरी टीम की तैनाती की गयी है, जो रांची लोकसभा के सभी विधानसभा में जनसंपर्क अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।

रविवार को प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि रांची के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। उनकी जीत रांची से तय है। यहां हर तरफ हेमंत सरकार के काले कारनामों की चर्चा है। जनता में इस सरकार के प्रति निराशा का भाव है। जनता जनार्दन मुक्ति मोर्चा एवं उसकी गठबंधन सरकार द्वारा किए गए छल का बदला 25 मई को लेगी। अपने एक-एक वोट से वह भाजपा को आशीर्वाद देगी तथा परिवारवाद और भ्रष्टाचार को सबक सिखाएगी।

cg news

उन्होंने कहा ,जिस सरकार पर प्रदेश के विकास की जिम्मेदारी थी, उस सरकार के मुखिया अपने परिवार के विकास को लेकर ही चिंतित रहें है। जिसे लेकर अब जनता में मन बना लिया है कि बेहतर झारखंड के निर्माण के लिये भाजपा ही एक विकल्प है। रांची में प्रदेश महामंत्री के साथ पूर्व सांसद कमल भान सिंह, विधायक रायमुनी भगत, प्रबोध मिंज, शकुतला सिंह पोर्ते, भरत साय और विक्रांत सिंह लगातार जनसम्पर्क अभियान में जुटे हैँ।

यह भी पढ़ें CG: पुरी में पैम्फलेट बांटते नजर आये पूर्व मंत्री राजेश मूणत, मोदी के रोड शो से पहले बनाया माहौल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+