CG: पुरी में पैम्फलेट बांटते नजर आये पूर्व मंत्री राजेश मूणत, मोदी के रोड शो से पहले बनाया माहौल
Puri News: छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ओड़िशा के पुरी में भाजपा के पक्ष में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। रविवार को मूणत सड़कों में किसी आम कार्यकर्ता ही भांति भाजपा के संकल्प पत्र का पैम्फलेट बांटते नजर आये। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई स्थानीय अन्य नेता भी मौजूद थे। गौरतलब है कि कल 20 मई को पुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रैली, रोड शो प्रस्तावित है, लिहाजा भाजपा जनता को इस संबंध में आमंत्रित कर रही है।
गौरतलब है कि पुरी लोकसभा सीट से भाजपा नेता संबित पात्रा और पुरी विधानसभा से जयंत कुमार कुमार सारंगी चुनावी मैदान में हैं। मूणत इन दोनों ही नेताओं के पक्ष में सुबह से शाम तक लगातार प्रचार कर रहे हैं। मूणत ने बताया कि भाजपा का ध्यान केवल चुनावी रैलियों और रोड शो पर ही नहीं हैं। भाजपा के कार्यकर्ता हर वार्ड और बूथ तक जाकर आम लोगो के साथ संवाद स्थापित कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आज दिनभर जनसम्पर्क करके आमजनो को भाजपा के संकल्प पत्र और कल होने वाली पीएम मोदी के रोड शो के संबंध में अवगत कराया। मूणत ने कहा कि आम जनता बीजेडी की निष्क्रियता से त्रस्त हो चुकी है और लोग भाजपा के संकल्प पत्र से प्रभावित नजर आ रहे हैं। मूणत ने कहा कि ओडिशा वालों को मोदी की गारंटी पर यकींन है। हम लोगों को बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत हमारी सरकार सत्तर लाख से ज्यादा माता-बहनों को हर महीने के पहले सप्ताह में ही एक-एक हजार की राशि दे रही है। उसी तर्ज पर ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही सुभद्रा योजना के तहत माता-बहनों को 50 हजार का एकमुश्त वाउचर मिलेगा। ओडिशा में भाजपा की सरकार बनेगी तो यहाँ भी इकतीस सौ रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी होगी।
मूणत ने कहा कि देश के सामने हमारे छत्तीसगढ़ का उदाहरण है। लोग इस बात से भली भांति परचित हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी मतलब गारंटी के पूरा होने की गारंटी होता है, इसलिए ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। ज्ञात हो कि ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव 4 चरणों में होंगे. ओडिशा में चुनाव 13 मई से 1 जून के बीच होने वाले हैं।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications