"छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना" का आगाज़, विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त परिवहन सुविधा
CHHATTISGARH YUVA MITAN PARIWAHAN YOJANA: छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं के लिए एक बड़ी योजना शुरू की है। शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में " छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना" का शुभारंभ किया। इस योजना अंतर्गत कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को घर से कॉलेज आने-जाने के लिए फ्री परिवहन सुविधा मिलेगी। इस योजना से कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मैंने आप लोगों से वादा किया था कि कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए शासन की ओर से निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उसी वादे के अनुरूप आज के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का शुभारंभ किया जा रहा है।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैं बहुत अच्छी तरह यह समझ सकता हूं कि दूर-दराज से कॉलेज पढ़ने के लिए आने-जाने में विद्यार्थियों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को और भी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों को कॉलेज आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का वादा कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी था।आज से इस सुविधा का आगाज़ किया जा है।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इस योजना के द्वारा सरकारी कॉलेजों और राजकीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले 01 लाख से ज्यादा नियमित विद्यार्थियों को लाभ होगा। इस योजना पर लगभग 110 करोड़ रुपए का आर्थिक बोझ आएगा, इसमें से आधा भार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वहन किया जाएगा, बाकि आधा व्यय बस संचालकों द्वारा छूट के तौर पर वहन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों के दौरान प्राइमरी स्कूलों से लेकर महाविद्यालयों तक उत्कृष्ट शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठाए गए हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत राज्य में 753 अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालयों को चलाया जा रहा है। इन स्कूलों में 4 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को मुफ्त प्रवेश दिया गया है।
यह भी पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications