CG News: वोटिंग के बीच टीएस सिंह देव ने कर दिया इशारा, 'कोहली ने लगाया शतक लेकिन मैन ऑफ द मैच तो शमी को मिला'

Chhattisgarh Chunav 2023: छत्तीसघढ़ में भी दूसरे चरण की वोटिंग जारी है, जहां दांव पर 70 सीटें हैं। ऐसे में राज्य के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री की तुलना क्रिकेटर विराट कोहली से कर दी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट सेमीफाइनल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कप्तान हैं। लेकिन कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ रही है। याद रखें, विराट कोहली ने शतक लगाया, श्रेयस अय्यर ने अच्छा खेल, लेकिन मैन ऑफ द मैच मोहम्मद समी को दिया गया।

Chhattisgarh

टीएस सिंहदेव का इशारा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेश बघेल के साथ उनकी लंबे समय से चली आ रही खींचातानी के बीच आया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं की थी। खास बात है कि मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में सात विकेट लेकर भारत की जीत सुनिश्चित की थी।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री चेहरे पर भी खुलकर बात की। अंबिकापुर में उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी ने कभी भी मेरा नाम आगे नहीं बढ़ाया था। हम एक साझा नेतृत्व के तहत लड़ रहे हैं और भूपेश बघेल इसका नेतृत्व कर रहे हैं। मैंने नहीं सुना कि मेरा नाम को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है। हां, मेरे संपर्क में रहे लोगों के दिमाग में यह बात थी। जो लोग अपने से जुड़े हैं, वो लोग चाहेंगे कि ये अपना आदमी इसको काम करने का मौका मिले।

90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए मतदान 2 चरणों में हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर को पूरी हो चुकी है। जहां 20 सीटें कवर हुईं। दूसरे दौर में 70 सीटों पर 958 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+