छत्तीसगढ़: ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार, कहा- रोड नहीं,तो वोट नहीं !
छत्तीसगढ़ में आज त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। गौरतलब है कि 31 मार्च की स्थिति में खाली जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के 755 पदों के लिए मतदान हो रहा है।
जांजगीर ,28 जून। छत्तीसगढ़ में आज त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। गौरतलब है कि 31 मार्च की स्थिति में खाली जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के 755 पदों के लिए मतदान हो रहा है। इन चुनावो के परिणाम की घोषणा 30 जून को सुबह 9 बजे से विकासखंड मुख्यालय में होगी।

छत्तीसगढ़ में 7 जनपद पंचायत सदस्य, 118 सरपंच और 630 पंच मिलाकर कुल कुल 755 रिक्त पदों पर निर्वाचन हो रहा है। इस बीच जांजगीर-चांपा में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। आज वोटिंग के दिन पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत खोखरी के गांव रीवापार के पोलिंग बूथ पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि देश को आज़ाद हुए कई दशक बीत जाने के बाद भी उनके गांव में सड़क ही नहीं बन सकी है। वह अब 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पामगढ़ क्षेत्र के तहसीलदार बजरंग साहू ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को मतदान में हिस्सा लेने के लिए मनाया,लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए ।
यह भी पढ़ें देश में फ़ैल रही है छत्तीसगढ़ की चाय की महक, जशपुर के चाय बागानों की चर्चा
यह सारा पूरा मामला जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड में पड़ने वाले ग्राम पंचायत खोखरी के रीवापार गांव का है,जहां सरपंच पद के लिए मतदान होना था। प्रशासन ने मतदान के लिए शासकीय प्राथमिक शाला में बूथ भी बनाया गया है, लेकिन मंगलवार को वहां मतदान करने कोई नहीं आया। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 75 वर्ष बीत गए, लेकिन सरकार ने उनके गांव की तरफ ध्यान नहीं दिया ,इस कारण आज भी गांव में पक्की सड़क नहीं बन पाई है । बारबार सरकार से मिन्नते करने के बाद भी उनकी समस्या को अनदेखा कर दिया गया । इस मामले में अधिवक्ता रोशन कुमार सिंह ने बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की है,जिसपर हाईकोर्ट ने आदेश देते हुए कहा था कि पामगढ़ क्षेत्र के स्टेट हाईवे से केवल 4 किलोमीटर दूर बसे ग्राम रीवापार में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लागू होने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया गया है,इसलिए सरकार को तत्काल सड़क वहां बनवानी चाहिए।
यह भी पढ़ें राष्ट्रपति चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में हो सकती है क्रॉस वोटिंग , जानिए क्या कहता है वोटिंग का गणित !












Click it and Unblock the Notifications