देश में फ़ैल रही है छत्तीसगढ़ की चाय की महक, जशपुर के चाय बागानों की चर्चा
असम और दार्जिलिंग की चाय तो पूरी दुनिया में जानी जाती है। अब छत्तीसगढ़ के चाय में हो रही खेती ने भी दुनिया का अपना ध्यान खींचा हैं।
जशपुर,25 जून । असम और दार्जिलिंग की चाय तो पूरी दुनिया में जानी जाती है। अब छत्तीसगढ़ के चाय में हो रही खेती ने भी दुनिया का अपना ध्यान खींचा हैं। धान की खेती के लिए मशहूर छत्तीसगढ़ की चर्चा अब चाय की खेती को लेकर भी होने लगी है। दरअसल राज्य के सरगुजा अंचल के जशपुर जिले में छत्तीसगढ़ सरकार ने चाय का बागान स्थापित किया है,जिसका बेमिसाल स्वाद बाजार में बेहद पसंद किया जा रहा है।

जशपुर में चाय बागानों ने बढ़ाई सुंदरता
खूबसूरत वादियों से घिरा छत्तीसगढ़ का सरगुजा अपनी कुदरती सुंदरता के लिए पहले से ही मशहूर रहा है। यहां की खास आदिवासी संस्कृति, प्राकृतिक पठारों और नदियों की सुंदरता के साथ ऐतिहासिक रियासत सैलानियों को आकर्षित करती है, लेकिन बीते साढ़े तीन सालों से जशपुर की पहचान में एक नया अध्याय जुड़ गया है । जशपुर में हो रही चाय की खेती ने अपनी अलग पहचान कायम कर ली है,यहाँ की चाय की महक दार्जिलिंग या असम की तरह ही देश दुनिया में फैलने लगी है।

चाय की खेती के लिए है अनुकूल
दरअसल पर्वतीय और ठंडे प्रदेशों में में ही चाय की खेती होती है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल का जशपुर में भी जलवायु की स्थिति ठन्डे प्रदेशों की तरह ही है। यह जिला ऐसे ही भौगोलिक संरचना पर स्थित है ,यहां के पठारी इलाके और लैटेराइट मिट्टी की होने की वजह से जशपुर में चाय के बागानों को विकसित करने के लिए अनुकूल वातावरण है। जशपुर की इस स्थिति को देखते हुए भूपेश बघेल सरकार ने यहां चाय की खेती के लिए पहल करते हुए बागान विकसित किये और प्रसंस्करण केंद्र स्थापना की गयी है।

जैविक खाद का हो रहा इस्तेमाल
भारत के अन्य हिस्सों में हो रही चाय की खेती में कीटनाशक और रासायनिक खाद उपयोग में लाई जाती है, लेकिन भूपेश बघेल सरकार की गोधन न्याय योजना के तहत वर्मी कंपोस्ट खाद बनाये जाने के कारण यहाँ जैविक खाद का इस्तेमाल किया जाता है,कृषि के जानकार बताते हैं कि जैविक खाद का इस्तेमाल करने से चाय अपने नैसर्गिक गुणों को बरक़रार रखती है,जिससे चाय के स्वाद भी कायम रहता है और सेहत भी अच्छी रहती है ।

बनाई जा रही है चाय और ग्रीन टी
ज्ञात हो कि सीएम भूपेश बघेल की अगुवाई में छत्तीसगढ़ सरकार ने सत्ता में आने के बाद जशपुर जिले के बालाछापर में 45 लाख रूपए की लागत से चाय प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करके चाय उत्पादन शुरू किया था। इस प्रसंस्करण केंद्र से अब चाय के साथ ही ग्रीन टी तैयार की जा रही है । वनविभाग के पर्यावरण रोपणी परिसर में चाय प्रसंस्करण इकाई की स्थापना की गई है। इस इकाई में चाय के हरे पत्ते के प्रोसेसिंग की क्षमता हरदिन 300 किलोग्राम की है।

चाय के बागान बने पर्यटन का केंद्र
वैसे तो जशपुर जिला पहले से ही अपनी खूबसूरत वादियों के लिए मशहूर है,लेकिन यहां शहर से तीन किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ी और जंगल के बीच बना सारूडीह चाय बागान सैलानियों को लुभाने लगा है। यह चाय बागान एक पर्यटन स्थल के तौर में भी लोकप्रिय होता जा रहा है। यहां हर दिन बड़ी तादाद में लोग चाय बागान देखने पहुंचने गए हैं।
18 एकड़ का यह बागान वन विभाग की अगुवाई में महिला समूह की तरफ से संचालित किया जा रहा है। सारूडीह के साथ ही सोगड़ा आश्रम में भी चाय की खेती की वजह से जशपुर जिले को एक नई पहचान और पर्यटकों को घूमने का एक नया ठिकाना मिल गया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर है अजूबा, जहां धरती हिलती है, पानी बहता है नीचे से ऊपर !
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications