CG: दिग्गज कांग्रेस नेता चंद्रशेखर शुक्ला ने किया बीजेपी में प्रवेश, पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कहा गोबरचोट्टा

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कई सालों तक कांग्रेस संगठन के लिए काम करने वाले वरिष्ठ किसान नेता और पीसीसी के पूर्व प्रदेश महामंत्री रहे चंद्रशेखर शुक्ला बीजेपी में शामिल हो गए हैं। चंद्रशेखर शुक्ला कांग्रेस संगठन के कई अहम पदों पर रहे हैं। वह अलावा काफी सक्रिय नेता भी हैं,लिहाजा उनका भाजपा में शामिल होना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका मना जा रहा है।

cg news

चंद्रशेखर शुक्ला ने कवर्धा में आयोजित भाजपा की चुनावी रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने भाजपा प्रवेश किया है। चंद्रशेखर शुक्ला ने कुछ दिनों पूर्व ही उपेक्षा का आरोप लगाकर कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्होंने भाजपा प्रवेश के साथ ही मंच से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर करारा प्रहार करते हुए पूर्व गोबर चोट्टा कहकर संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में जितनी भी गोबर खरीदी हुई है, सब फर्जी थी। कवर्धा में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष चंद्रशेखर शुक्ला के साथ ही जोगी कांग्रेस के नेता जनपद सदस्य अश्वनी यदु ने अपने 250 सदस्यों के साथ भाजपा प्रवेश किया है ।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ कांग्रेस OBC विभाग के उपाध्यक्ष शंकर लाल साहू शंकर लाल भी कांग्रेस छोड़ सकते है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से रायपुर लोकसभा से टिकट मांगी थी, लेकिन टिकट ना मिलने के बाद वह जल्द ही भाजपा में प्रवेश कर सकते हैं। आज ही उन्होंने रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की है। इधर लोरमी में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोभाराम कश्यप ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में प्रवेश कर लिया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ बीजेपी का कांग्रेस पर वार, केदार गुप्ता ने कहा- मुंगेरीलाल के हसीन सपने सजा रहा विपक्ष

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+