छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर में दो कोविड केयर सेंटर बनकर तैयार, इतनी है बेडों की संख्या
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 18 जिलों में पूर्ण लॉकडाउन लगाया हुआ है। लॉकडाउन के बीच भी राज्य में संक्रमित मरीजों के आंकड़े सामने आ रहे हैं। राजधानी रायपुर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस बीच राज्य सरकार ने ऑक्सीजन-वेंटिलेटर बेड की बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखते हुए इंडोर स्टेडियम और हीरापुर में दो नए केयर सेंटर तैयार कर लिए गए हैं। इंडोर स्टेडियम में स्मार्ट सिटी ने 4 दिन में 360 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया है, जिसमें 286 बेड अक्सीजन वाले हैं।

Recommended Video
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने इन सेंटरों को वर्चुअल तरीके से देख लिया है, जिसके बाद मंगलवार को इन सेंटरों को शुरू कर दिया गया। इसी तरह, पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि हीरापुर में भी 477 बेड का केयर सेंटर तैयार हो गया है, जिसमें एक-तिहाई बेड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। यह भी जल्दी शुरू किया जा रहा है।
इस कोविड केयर सेंटर में बेड की व्यवस्था के साथ ही 24 घंटे चिकित्सकों की उपस्थिति, सभी आवश्यक दवाइयां, मरीजों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था के साथ तमाम सुविधाएं चालू कर दी जाएंगी। यहां पर ऑक्सीजन की व्यवस्था के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोरोना के नए केस 13576 मिले थे और 132 मरीजों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications