Chhattisgarh: आदिवासी विधायक करेंगे तमिलनाडु का दौरा,आरक्षण के संबंध में करेंगे अध्ययन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शनिवार शाम राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में उद्योग मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में सर्वआदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की और कहा कि उनकी सरकार आदिवासियों

Chhattisgarh Tribal Reservation छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शनिवार शाम राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में उद्योग मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में सर्वआदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की और कहा कि उनकी सरकार आदिवासियों के हित और उनके उत्थान के लिए कृत संकल्पित है और प्रदेश में आरक्षित वर्ग का किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा, यह हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता में है। गौरतलब है कि एक तरफ आदिवासी समाज ने आरक्षण के मुद्दे पर आदिवासी नृत्य महोत्सव के बहिष्कार का एलान किया है,तो वही भाजपा भी सरकार पर हमलावर है।

bhupesh

मुख्यमंत्री बघेल से आदिवासी समाज के मंत्री, विधायक और सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने 32 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण के मामले में मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आदिवासियों के हित को ध्यान रखते हुए इस मामले में जो भी आवश्यक कदम होगा, वह उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी अवगत कराया कि आवश्यक होने पर आदिवासियों के आरक्षण के मुद्दे को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि आरक्षण के संबंध में अध्ययन भ्रमण के लिए आदिवासी समाज के विधायक तथा समाज प्रमुखों के संयुक्त दल को तमिलनाडु भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री बघेल ने आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए कहा कि आदिवासियों के हित और उनके संरक्षण के लिए संविधान में जो अधिकार प्रदत्त है, उसके पालन के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से सजग होकर कार्य कर रही है। हमारी स्पष्ट मंशा है कि संविधान द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग को प्रदान किए गए सभी अधिकारों का संरक्षण किया जाएगा। इस विषय में सरकार स्वतः संज्ञान लेकर सभी जरूरी कदम उठा रही है, इसलिए आदिवासी समाज को बिल्कुल भी चिंचित होने की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव यू.डी. मिंज, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण गुलाब कमरो, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण बृहस्पत सिंह, विधायक अनूप नाग तथा विधायक चक्रधर सिंह सिदार आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा- ईसा मसीह थे हिन्दू, आदिवासियों ,आरक्षण पर भी कही बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+