Chhattisgarh: इन्हें मिलेगी मतदान दिवस पर वाहन की सुविधा, रायपुर जिला प्रशासन ने साझा की जानकारी
Chhattisgarh: लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत रायपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह की पहल पर मतदान दिवस पर 80 से अधिक उम्र के मतदाताओं एवं दिव्यांगों को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए वाहन की सुविधा मिलेगी।
जिला जनसंपर्क कार्यालय की तरफ से जानकारी दी गई कि घर से मतदान केंद्र तक आने-जाने के लिए गाड़ियां उपलब्ध रहेगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए संपर्क नंबर जारी किया है। 7247753212 नंबर पर काॅल कर व 9329931464 पर काॅल एवं व्हाट्सएप कर गाड़ी को अपने घर तक बुला सकते है। मतदान केंद्र से मतदान पश्चात मतदाताओं को घर पहुंच की सुविधा भी मिलेगी।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीट पर तीन चरणों में मतदान होनी है। प्रथम चरण में मतदान बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को हुआ। इसके बाद द्वितीय चरण के मतदान में तीन लोकसभा क्षेत्र कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीट पर हुआ। अब तीसरे चरण की वोटिंग में 7 मई को लोकसभा सीट रायपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा लोकसभा सीट में मतदान किया जायेगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, कानून सबके लिए बराबर हैं,चाहे कोई पूर्व CM,या आम आदमी












Click it and Unblock the Notifications