छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, कानून सबके लिए बराबर हैं,चाहे कोई पूर्व CM,या आम आदमी
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर एफआईआर को उनके द्वारा गलत बताए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि ये तो अब वो ही जाने, एजेंसियां तो जांच कर रही है। आगे वो दोषी पाए जाते हैं तो कानून सबके लिए बराबर हैं चाहे कोई पूर्व मुख्यमंत्री हो या एक आम आदमी। आरोप सिद्ध होंगे तो जेल तो जाना पड़ेगा।
शुक्रवार को विष्णुदेव साय ने एक मीडिया हाउस को दिए साक्षात्कार के दौरान कहा कि घोटालेबाजों के जेल जाने के सवाल पर साय ने कहा कि पिछले पांच साल में जो शराब, कोयला, डीएमएफ फंड सहित बहुत से भ्रष्टाचार हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री पर भी जो महादेव ऐप में प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप है, एफआईआर भी हुई है।

सभी की लगातार जांच चल रही हैं। पीएससी घोटाला एवं बिरनपुर हत्याकांड की जांच भी सीबीआई ने शुरू कर दी है और जो भी दोषी पाए जाएंगे वो बख्शे नहीं जाएंगे। साय ने कहा की पीएम मोदी पर कांग्रेस नेताओं द्वारा अनर्गल बयानबाजी के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है। उनको हार स्पष्ट नजर आ रहा है। इसलिए उनको जो बातें नहीं कहनी चाहिए वो बातें भी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जैसे व्यक्ति के खिलाफ कांग्रेस नेता अनर्गल बातें कर रहे हैं। लेकिन इससे हम लोगों को ही फायदा होगा क्योंकि देश की जनता ये सब स्वीकार नहीं करती है।
विष्णुदेव साय ने कहा कि विनम्र होना और कड़ाई से रूल करना दोनों अलग-अलग चीज है। विनम्र है इसका मतलब ये नहीं हैं कि सरकार भी उसी तरह से चलेगी। हम विनम्र जरूर हैं, लेकिन आज हमारे तीन महीने के कार्यों का का मूल्यांकन करिए। आज किस तरह नक्सलवाद से लड़ रहे हैं, किस तरह निर्णय ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ के हित में जनहित में यदि कठोर से कठोर निर्णय भी लेना पड़ेगा तो हम उसमें भी सक्षम हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की अब खैर नहीं, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया विश्वास
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications