सुकमाः छुट्टी पर घर आए डीआरजी जवान का नक्सलियों ने पहले किया अपहरण फिर हत्या कर फेंक दिया शव
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक डीआरजी जवान का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने जवान के शव को गुरुवार सुबह गांव के बाहर फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने जवान का शव देखते ही परिजनों के साथ-साथ पुलिस को सूचना दी। जवान के शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

बता दें कि मृतक जवान होली के एक दिन बाद ही घर आया हुआ था। यह घटना दोरनापाल क्षेत्र के आरगट्टा गांव की है। डीआरजी जवान कड़ती कन्ना दोरनापाल में तैनात था। वह होली के अगले दिन बुधवार को अपनी पत्नी के साथ गृहग्राम आरगट्टा आया और पंचायत की बैठक में भी शामिल हुआ। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात कुछ लोग सादे कपड़े में जवान के घर पहुंचे और उसे अगवा कर अपने साथ ले गए।
अगले दिन गुरुवार सुबह गांव के बाह ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा हुआ देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर दोरनापाल थाने से पुलिस और अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने ही उसका अपहरण करने के बाद हत्या की है। हालांकि अभी तक घटना को लेकर जिम्मेदारी नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications