सुकमाः खाने के बर्तनों में नक्सलियों ने लगा रखा था आईईडी बम, CRPF की सतर्कता के चलते साजिश हुई नाकाम

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके में नक्सलियों के बड़े बमले की साजिश को सीआरपीएफ की मुस्तैदी ने नाकाम कर दिया। मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ के जवान एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए। नक्सलियों ने खाना पकाने के बर्तन में आईईडी बम प्लांट किया था। सर्चिंग के दौरान जवानों की सतर्कता के चलते बम को रिकवर करने का दावा किया जा रहा है। नक्सल प्रभावित इलाके जगरगुंडा में जवानों ने आईईडी बरामद की है।

Chhattisgarh sukma crpf soldier defuse ied bomb during inspection

नक्सलियों ने खाने के दो बर्तनों में आईईडी बम लगाया था। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा रची गई ये साजिश सोमवार को नाकाम हो गई है। सुकमा जिले जगरगुंडा मार्ग पर दोरनापाल गोरगुंडा के बीच पांच-पांच किलो दो आइईडी बम बरामद की गई। सीआरपीएफ 223 वाहिनी के बीडीएस टीम ने आईईडी बम को डिफ्यूज किया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सड़क के 10 मीटर अंदर एक पेड़ के पास आईईडी प्लांट किया था।

सर्चिंग पर निकले जवानों ने शक होने पर सघन जांच की, जिसके बाद आईईडी को बरामद किया गया। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली आए दिन इस तरह की साजिश रच रहे हैं। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में नक्सली पहले भी आईईडी प्लांट कर चुके हैं, लेकिन इस बार उसे सड़क से 10 मीटर अंदर एक पेड़ के नीचे लगा रखा था।

साथ ही उन्होंने बताया कि नक्सली सुरक्षा बलों की सर्चिंग टीम को निशाना बनाने के लिए इस तरह की साजिश रचते हैं। सीआरपीएफ 223 वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी सौरभ भटनागर, दीपक कुमार, दोरनापाल एसडीओपी अखिलेश कौशिक थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े आईईडी रिकवर करने के बाद उसे डिफ्यूज करने के दौरान मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+