छत्तीसगढ़ में 6 साल घोषित हुआ SI भर्ती परीक्षा का परिणाम, दीपावली के पहले मिली खुशियां
Chhattisgarh SI Examination Result: छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतज़ार खत्म हो गया है। 975 पदों में से 959 पदों के लिए परिणाम जारी किया गया है। यह परिणाम 6 साल बाद, 2018 में आयोजित परीक्षा के लिए घोषित किया गया है।
यह रिजल्ट पिछले 6 वर्षों से अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के बाद आया है। अभ्यर्थियों ने लगातार राज्य सरकार और गृहमंत्री से संपर्क किया, जिसके बाद हाई कोर्ट ने सरकार को जल्द नतीजे जारी करने का आदेश दिया। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री टोखन साहू ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी है।

करना पड़ा लंबा इंतज़ार, लिया अदालत और विरोध प्रदर्शनों का सहारा
इस महत्वपूर्ण रिजल्ट ने उन अभ्यर्थियों के संघर्ष को सम्मानित किया है, जिन्होंने वर्षों तक अपने परिणाम का इंतज़ार किया। अब चयनित अभ्यर्थियों के लिए यह एक नई शुरुआत का समय है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 1436 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया, जिसमें से 959 अभ्यर्थियों का चयन सब इंस्पेक्टर के पद के लिए किया गया है।
छत्तीसगढ़ में यह भर्ती प्रक्रिया अगस्त 2018 में बीजेपी सरकार के समय शुरू हुई थी, जिसमें कुल 655 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। 2019 में सरकार बदलने के बाद परीक्षा आयोजित नहीं हो पाई। कांग्रेस सरकार ने अक्टूबर 2021 में 975 पदों के लिए पुनः विज्ञापन जारी किया था।
इस दिन होगा इंटरव्यू
सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया जून 2022 में शुरू हुई थी। शारीरिक परीक्षा जून-जुलाई 2022 में आयोजित हुई, प्रारंभिक परीक्षा 29 जनवरी 2023 को हुई, और मुख्य परीक्षा 26 से 29 मई 2023 तक चली। शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 से 30 जुलाई 2023 के बीच आयोजित की गई, और अंततः इंटरव्यू 17 अगस्त से 8 सितंबर 2023 के बीच लिया गया।
यह भी पढ़ें Mumbai: दीपावली पर साफ सफाई पड़ी महंगी, ऑनलाइन क्लीनिंग सर्विस वालों ने चुरा लिया 4 लाख का सोना












Click it and Unblock the Notifications