CHHATTISGARH: अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ होगा कड़ा एक्शन, मंत्री लखमा ने जारी किये निर्देश

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अधिकारियों को आदेशित किया है कि वह अवैध शराब की बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई करें। लखमा ने यह निर्देश शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आबकारी आयुक्त कार्यालय भवन के सभाकक्ष में विभागीय कार्याें की समीक्षा के दौरान जारी किये।

LAKHMA

आबकारी मंत्री लखमा ने अफसरों से कहा कि अवैध शराब बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के लिए अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर, सूचना तंत्र को पुख्ता करते हुए सुनियोजित कार्य-योजना के साथ कार्यवाही करें। उन्होंने बैठक में बाकि राज्यों से आने वाले मदिरा विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण, छत्तीसगढ़ में अवैध मदिरा एवं अन्य मादक पदार्थाें के निर्माण, संग्रहण, परिवहन, तस्करी, कालाबाजारी, मिलावटी शराब विक्रय पर कड़ी कार्यवाही करने कहा।

लखमा ने इसके साथ ही विभागीय टोल फ्री नंबर 14405 पर प्राप्त शिकायतों और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर फ़ौरन कार्यवाही कर शिकायतों के निराकरण के निर्देश अफसरों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग की तरफ से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का विभाग में पालन सुनिश्चित करने के अलावा आने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टि में रखते हुए प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित आबकारी जांच चौकियों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम में वाहनों की सघन जांच करें।

यह भी पढ़ेंC CG News: 'मोदी के उद्योगपति मित्र करोड़ों कमा रहे, किसान प्रतिदिन 27 रुपये' PM मोदी पर प्रियंका ने साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+