छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग अन्य प्रदेशों के वित्त आयोगों की कार्यप्रणाली का कर रहा है अध्ययन
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सरजियस मिंज के नेतृत्व में आयोग का प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग की कार्यप्रणाली के अध्ययन के लिए तीन दिवसीय मध्यप्रदेश राज्य के दौरे पर रहा।

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग अन्य प्रदेशों के वित्त आयोगों के कार्यप्रणाली का अध्ययन कर रहा है और अध्ययन से प्राप्त जानकारियों को प्रदेश के अनुकूल क्रियान्वयन की पहल भी कर रहा है। छत्तीसगढ़ के चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सरजियस मिंज के नेतृत्व में आयोग का प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग की कार्यप्रणाली के तुलनात्मक अध्ययन के लिए तीन दिवसीय मध्यप्रदेश राज्य के दौरे पर रहा।
चौथे वित्त आयोग के सदस्यों ने मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग द्वारा शासन के विभिन्न विभागों के लिए आयोग के अनुशंसाओं के क्रियान्वयन की व्यवस्था तथा स्थानीय निकायों की वर्तमान स्थिति के अध्ययन के लिए मध्यप्रदेश के पांचवें वित्त आयोग के पदाधिकारियों तथा मध्यप्रदेश शासन के अधिकारियों के साथ बैठक की।सरजियस मिंज ने आयोग की यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे कई अहम जानकारियां मिली है, जो छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग को प्रदेश के अनुकूल अनुशंसा में सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश वित्त विभाग के अधिकारियों ने आयोग के अनुशंसाओं पर राज्य शासन के निर्णय तथा अनुशंसाओं का राज्य वित्त पर भार, स्थानीय निकायों का प्रभार और आयोग की अनुशंसा पर अंतरित राशि के वितरण के संबंध में मध्यप्रदेश में स्थापित प्रणाली से अवगत कराया। इसी प्रकार नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने आयोग के सदस्यों को मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित राशि अंतरण हेतु स्थानीय निकायों के लिए विशेष दिशा-निर्देश बनाए जाने के बारे में जानकारी दी, जिससे इन संस्थाओं को राज्य वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित राशि के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके।
दौरे के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के प्रतिनिधि मंडल ने इंदौर नगर पालिक निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर निगम की आय के स्त्रोतों, करों के प्रकार, कर संग्रहण की प्रणाली तथा निगम के आय व व्यय के संबंध में जाना। इस दौरान नगर पालिक निगम इंदौर के स्वच्छता मॉडल के बारे में भी आयोग के सदस्यों को जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के सचिव श्री सतीश पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्री जे.एस. बिरदी, अनुंसधान अधिकारी सुश्री पायल गुप्ता भी अध्ययन भ्रमण के प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।
यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्रहण के दाम बढ़े, बढ़ी आमदनी, संग्राहकों में दौड़ी ख़ुशी ली लहर
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications