नितिन नबीन बीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रभारी नियुक्त, किरण सिंहदेव ने कहा- लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे
Chhattisgarh BJP: बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के बड़े चुनावी रणनीतिकारों में शामिल हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने उनको हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव का से हम छत्तीसगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सभी 11 की 11 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी जी के 400 पार के संकल्पों को पूरा करेंगे। इसके लिए बीजेपी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। क्योंकि पीएम मोदी की सभी गारंटियों को विष्णुदेव की सरकार ने तीन महीने में पूरा कर इतिहास रच दिया है। जनता में मोदी की गांरटी की लहर चल रही है। भाजपा नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन में इस बार विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा ने प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नबीन को प्रदेश प्रभारी नियुक्त कर दिया है। अभी तक छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम माथुर थे। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी के रूप में नितिन नबीन के द्वारा किए गए कामों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस बार बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
ज्ञात हो कि विस चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली थी। बिहार बीजेपी के दिग्गज नेता किशोर सिन्हा के बेटे नितिन नबीन राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। बांकीपुर से वह चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। इसके साथ ही वह बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्हें पुनः नीतीश मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। उनके अनुभव को देखते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नितिन नबीन की नियुक्ति 2019 के चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में पार्टी के सहप्रभारी के तौर पर हुई थी।
यह भी पढ़ें BJP प्रदेश महामंत्री के होली मिलन में जमकर उड़ा गुलाल, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने लिया गया संकल्प












Click it and Unblock the Notifications