Chhattisgarh: साध्वी ऋतंभरा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर दिया विवादित बयान, जानिए क्या कहा
छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में भागवत कथा करने पहुंची, साध्वी ऋतंभरा ने पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं उन्होंने इस यात्रा के औचित्यहीन बताया है।

छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई और उप चुनाव में बयानबाजी के बाद अब शक्ति में कथा करने पहुंचे साध्वी ऋतम्भरा में राहुल गांधी पर निशाना साधा है। साध्वी ने अब उनके भारत जोड़ो यात्रा पर ही सवाल खड़े कर दिये हैं। इसके अलावा साध्वी ने धर्मांतरण रोकने के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों की ओर से सकारात्मक पहल करने की बात कही।

हिंदुओ का गौरव वापस लौट रहा है:साध्वी
एक प्रेसवार्ता के दौरान साध्वी ऋतंभरा ने अखंड भारत कि परिकल्पना की चर्चा करते हुए कहा कि हमारा भारत सबसे प्राचीन देश है। यह इतना पुराना है कि कोई भी इसका सही अनुमान नहीं लगा सकता। प्राचीन भारत में लुटेरों ने न सिर्फ हमारे देश के धन संपत्ति को लूटा है बल्कि 40 हजार हिंदू मंदिरों को पूरी तरह से नष्ट भी किया है। हम धीरे-धीरे उन मंदिरों का जीर्णोद्धार कर रहे है और हिंदुओं का गौरव वापस लौट रहा है।

धर्म परिवर्तन के मामलों पर राज्य सरकार करे पहल:साध्वी
साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि धर्म परिवर्तन के मामलों पर केंद्र के साथ साथ राज्य सरकार को मिलकर काम करना चाहिए। जिससे धर्मांतरण जैसे मुद्दे रुक सकते हैं। लोग गरीबी का फायदा उठाकर या दबावपूर्वक धर्म परिवर्तन करवाना निश्चित रूप से कानूनी अपराध है। लेकिन हिंदुओ को स्वविवेक से निर्णय लेने की जरूरत है। उन्हें अपने धर्म को अच्छे से जाना चाहिए। अपने धर्म को ही मानते हुए उनके महत्व को स्वीकार करना चाहिए। अपने पूर्वजों के संस्कार को आगे बढाना चाहिए।

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर दिया विवादित बयान
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भागवत कथा करने के लिए पहुंची साध्वी ऋतंभरा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब बड़े ही बेबाकी से दिया तो उन्होंने कई विवादित बयान भी दिए। साध्वी ऋतंभरा ने पत्रकारों के सवाल पर राहुल गांधी की पदयात्रा व्यर्थ बताया है, उन्होंने कहा कि पहले तो उन्होंने भारत को तोड़ा है, और अब भारत जोड़ने निकले हैं, यह भारत अखंड है, और यह जीता जागता राष्ट्रपुरुष है। इसे कोई भी खंडित नहीं कर सकता।

राम मंदिर की तरह विश्वनाथ धाम का भी होगा नवनिर्माण
उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर के लिए जो संघर्ष किया है। उसका सुखद परिणाम आज हम सबके सामने है, और राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसी तरह से मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि तथा विश्वनाथ धाम के स्थल का अभी नवनिर्माण होना है। साध्वी ऋतंभरा ने कोल्हू के बैल का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे किसान बहुत मेहनती व कुशल थे। जिसके बदौलत भारत देश को सोने की चिड़िया और छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है।
यह भी पढ़ें,,, Bharat Jodo Yatra में सचिन पायलट की T-shirt बनी आकर्षक का केंद्र, लोगों ने कहा - 'Smart Work'












Click it and Unblock the Notifications