छत्तीसगढ़: कोरोना को लेकर प्रतिबंध की वापसी, मास्क लगाना हुआ अनिवार्य, सार्वजनिक स्थानों में थूकना प्रतिबंधित
छत्तीसगढ़: कोरोना को लेकर प्रतिबंध की वापसी, मास्क लगाना हुआ अनिवार्य ,सार्वजनिक स्थानों में थूकना प्रतिबंधित
रायपुर, 25 अप्रैल। कोरोना के घटते मामलों के बाद बढ़ती लापरवाही को देखते हुए छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर प्रतिबंध एक बार वापस लौट आये हैं। भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क को एकबार फिर अनिवार्य कर दिया है. इतना ही नहीं प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर थूकने को प्रतिबंधित लगा दिया है। वहीं शासन ने जनता से फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन करने भी अपील की गई है। विशेषज्ञ भी मान रहे हैं कि कोरोना को लेकर सतर्कता जरूरी है।

सोमवार शाम को प्रदेश के स्वास्थ्य अवर सचिव राजेंद्र सिंह गौर ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब छत्तीसगढ़ के सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों ,गलियों में आनेजाने वाले हर व्यक्ति को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। दफ्तरों और कारखानों में भी फेस मास्क या फेस कवर पहनने की अनिवार्यता कायम रहेगी ,वहीं सार्वजनिक स्थानों पर थूकना भी प्रतिबंधित रहेगा।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: वह 9 महीने तक लड़की से करता रहा रेप और....
निर्देश में दुकानों और व्यावसायिक संस्थानों में भी फिजिकल डिस्टेंसिंग के दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह आदेश 11 अप्रैल 2020 को ही जारी आदेश का विस्तार है। इन नियमो को कभी खत्म नहीं किया गया था। फ़िलहाल इसकीआवश्यकता महसूस किये जाने के बाद पुनः प्रसारित किया जा रहा है। हालांकि इससे पूर्व सरकार ने फेस मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना का आदेश वापस ले लिया था।
शनिवार को सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना के नए खतरे पर के बाद राज्य में प्रतिबंधों के संकेत दिए थे। सीएम ने कहा था, जनता सोच रही है कि तीसरी लहर समाप्त हो गई है ,लेकिन दिल्ली में मामले बढ़ने के बाद वहां प्रतिबंधात्मक कदम उठाए गए हैं। मध्य प्रदेश से भी सख्ती की सूचनाएं मिल रही हैं ,इसलिए छत्तीसगढ़ भी इस संबंध में विचार करेगा । इधर सोमवार शाम को कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई, वही अब तक कुल 1152241 मरीज पाए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: सरकार की बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन पर रोक, आदेश के खिलाफ कोर्ट जाएगी भाजपा
यह भी जानना जरुरी है कि छत्तीसगढ़ सरकार की 25 अप्रैल को जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड के 6 नए केस जरूर आये ,लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा बलरामपुर में 2 में थे , जबकि कोरिया, सूरजपुर, बलौदाबाजार और बिलासपुर में केवल 1-1 नए मामले ही सामने आये. छत्तीसगढ़ के अन्य 23 जिलों में नए मरीजों की गिनती शून्य रही। राज्य में अब एक्टिव केस 23 हैं। ज्ञात हो कि अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर भी जुर्माना वसूलने से राहत दी थी। इसके बाद माना जा रहा था कि मास्क की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।
गौरतलब है कि देश के कुछ शहरों में कोरोना के नए केस बढ़ने के साथ ही छत्तीसगढ़ में खतरा बढ़ गया है। दिल्ली और महाराष्ट्र में संक्रमण बढ़ने के बाद कोरोना की तीनों लहरों में ट्रेंड रहा है। जनवरी में तीसरी वेव का पीक गुजरने के बाद अब अप्रैल दूसरे वीक से एक बार फिर महाराष्ट्र के मुंबई और दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। ....
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: सरकार की बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन पर रोक, आदेश के खिलाफ कोर्ट जाएगी भाजपा












Click it and Unblock the Notifications