छत्तीसगढ़: राजिम कुंभ की फिर से लौटेगी भव्यता, देशभर से आएंगे साधु संत, बोले सीएम विष्णु देव
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कहा कि राजिम कुंभ की भव्यता फिर से लौटेगी। देश भर से साधु संत इसमें शामिल होने आएंगे। सीएम ने पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भगवान राजीव लोचन और राजिम भक्तिन माता की पूजा-अर्चना की।
धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित राजिम भक्तिन माता जयंती महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी समाज में एक देवी-देवता आराध्य होते हैं, लेकिन साहू समाज का यह सौभाग्य है कि हमारी दो आराध्य देवी हैं।

राजिम भक्तिन माता और माता कर्मा के आशीर्वाद से आगे बढ़ रहा हमारा समाज
उन्होंने कहा कि राजिम भक्तिन माता और माता कर्मा के आशीर्वाद से हमारा समाज आगे बढ़ रहा है। साहू समाज ने सेवा कार्य में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। साहू समाज प्रगतिशील है, सबको दिशा दिखाता है, सबको साथ लेकर चलता है।
राजिम भक्तिन माता ने साहू समाज को मेहनत और त्याग से किया संगठित
उन्होंने प्रदेशवासियों को राजिम भक्तिन माता जयंती की बधाई दी और कहा कि राजिम भक्तिन माता ने साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया।
यह भी पढ़ें- सीएम बनने के बाद पहली बार धमतरी पहुंचे विष्णुदेव साय, PSC घोटाले को लेकर कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications