Chhattisgarh: राजेश मूणत ने विधानसभा में दिखाए तीखे तेवर, लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी पर कही यह बात

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कथित चावल घोटाले को लेकर भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक के सवाल के दौरान रायपुर पश्चिम से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भी तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान राशन दुकानों में ऑडिट नहीं होने का मुद्दा उठाया।

cg news.jpg

मूणत ने कहा कि धरमलाल कौशिक के सवाल के जवाब से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बीते 4 साल में राशन दुकानों में ऑडिट नहीं करवाया गया था। चावल के स्टॉक का सत्यापन कभी अधिकारियों ने नहीं किया। केंद्र सरकार के गरीब अन्न कल्याण योजना के माध्यम से से उपलब्ध करवाए गए राशन के गबन पर कोई जवाब नहीं मिल सका है। मूणत ने आगे कहा कि आज सदन में इस मामले जांच की घोषणा हुई है। इसका स्वागत करता हूं।

पूर्व कैबिनेट राजेश मूणत ने कहा कि गरीबों का चावल खाने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने का नियम था, किंतु मामूली जुर्माना कर छोड़ दिया गया. ग़रीबों का चावल खाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर खाद मंत्री दयालदास बघेल ने सदन को जानकारी दी कि स्टॉक में अनियमितता पाये जाने पर 221 दुकानों को निलंबित किया गया था,जबकि 127 लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है।

लोकसभा चुनाव पर कही बड़ी बात

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा संगठन के लिए अहम जिम्मेदारी संभाल रहे राजेश मूणत ने कांग्रेस की तैयारियों पर तंज कसते कसते हुए कहा कि प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पार्टियों का अधिकार है। भाजपा लोकसभाओं में चुनाव कार्यालय खोल चुकी है,जबकि हर विधानसभा में कार्यालय खोलने की तैयारी की जा चुकी है। पार्टी ने लोकसभावार चुनाव संचालन समिति खड़ी कर ली है। उन्होंने चुनाव के साथ सत्ता संगठन के मकसद को साफ़ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास और उन्नति के मार्ग पर कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन, सदन में गूंजा PDS में गड़बड़ी का मुद्दा, चावल घोटाले की होगी जांच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+