'जितना पैसा वह अडानी को देंगे, हम उतना गरीबों को देंगे', छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज बलौदाबाजार पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने साल 2018 में कांग्रेस पर भरोसा किया और मतदान किया। कांग्रेस ने भी घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा किया। सरकार बनने के घंटे के भीतर ही किसानों का करोड़ों का कर्ज माफ किया गया।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि, छत्तीसगढ़ में किसानों की नींव मजबूत हो गई है। धान के लिए किसानों को सही मूल्य मिल रहा है। किसानों का कर्ज माफ हो गया। अब किसानों को अगले लेवल पर ले जाना है। राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि केंद्र में 2024 में कांग्रेस की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ का किसान सीधा अपना माल भारत में नहीं बल्कि अमेरिका, जापान, जर्मनी में बेचेगा। उसे भारत का नहीं बल्कि दुनिया का रेट मिलेगा। यह हमारा प्लान है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जितना पैसा मोदी, अडाणी को देते हैं। उतना पैसा कांग्रेस सरकार गरीबों को देगी। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि असली राजनीति किसानों, मजदूरों, गरीबों की मदद करना है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का 15 नवंबर की शाम 5:00 बजे चुनाव प्रचार थम गया है। यहीं कारण है कि सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications