Chhattisgarh: पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरणदास की प्रेस कांफ्रेंस, BJP पर लगाया नफरत फ़ैलाने का आरोप
BHAKT CHARNDAS CONGRESS: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जातीय जनगणना का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कई मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखा।

भक्त चरण दास ने भाजपा के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के लोग जातीय जनगणना का विरोध कर रहे हैं। 54 % से अधिक ओबीसी के लोगों को उनके अधिकार से वंचित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी के लोगों को भूल चुके हैं,वह पिछले चुनाव में सीना ठोक के खुद ओबीसी होने की बात कहते थे, किन्तु आज जातीय जनगणना के खिलाफ हैं। भक्त चरणदास ने आगे कहा कि कांग्रेस में तीन मुख्यमंत्री राजस्थान से अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल, कर्नाटक से सिद्धारमैया अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं।
कांग्रेस नेता भक्त चरणदास ने सीएम भूपेश बघेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भूपेश बघेल ने गरीबों का उत्थान करते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का काम किया है,जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमीरों को और अमीर बनाने में जुटे हैं। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ न्याय हुआ है। भूपेश बघेल सरकार की कई बड़ी योजनाओं का सीधा फायदा आम जन को हो रहा है।
भक्त चरणदास ने भाजपा नेताओ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैंने 10 साल छत्तीसगढ़ में काम किया है। मैंने देखा है कि छत्तीसगढ़ के लोगों में कांग्रेस के प्रति अपार प्यार है। यह प्रभु राम और माता कौशल्या की भूमि है,लेकिन बीजेपी के लोग इस धर्म और प्यार की भूमि में नफरत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications