Chhattisgarh: सोशल मीडिया पर नेताओं का देशप्रेम, स्वतंत्रता सप्ताह में तिरंगा बना डीपी, सियासी रंगत भी शामिल

आज़ादी स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह के बहाने छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस और बीजेपी के बीच एक नई सियासी लड़ाई शुरू हो चुकी है।दोनों सियासी दल देश की आज़ादी से जुड़े प्रतीकों के बहाने सामने सामने हैं।

रायपुर, 03 जुलाई। आज़ादी स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह के बहाने छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस और बीजेपी के बीच एक नई सियासी लड़ाई शुरू हो चुकी है।दोनों सियासी दल देश की आज़ादी से जुड़े प्रतीकों के बहाने सामने सामने हैं। दरअसल बीजेपी और कांग्रेस सोशल मीडिया पर आमने सामने हैं।एक तरफ जहाँ भाजपा के नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया मंचों में अपनी प्रोफाइल पिक्चर बना रखी हैं,वही कांग्रेस ने पहले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतीकात्मक तस्वीर के साथ संविधान सभा में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।

raman bhupesh

पार्टी से मिले निर्देशों के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस संगठन के नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया में अलग-अलग डीपी का इस्तेमाल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी करके कहा कि बीजेपी के पूर्वजों ने आजादी की जंग असहयोग जताया था, उसे भाजपा संगठन छुपाने और सुधारने का प्रयास कर रहा है। इसी के लिए बीजेपी की तरफ से तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। सुशील आनंद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से हमर तिरंगा, हमर अभिमान, अभियान शुरू किया गया है। आजादी की जंग में तिरंगे के तले कांग्रेस पार्टी ने संघर्ष करके देश को आजादी दिलाई थी। देशवासियों की ओर से इस तिरंगे को हर घर तक पहुंचाकर कांग्रेस संगठन वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दे रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता से 11 से 17 अगस्त के बीच मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दरमियान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है। सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया मंचों पर तिरंगा ध्वज वाला विशेष डीपी लगाई है। उन्होंने स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान जनता से भी ऐसी तरह की डीपी फ्रेम का उपयोग करने की अपील की है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की अपने तरीके से आज़ादी का जश्न मना रही है। पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सिंह और अन्य बड़े नेताओं ने ट्वीटर और फेसबुक खाते में अपनी तस्वीर हटाकर लहराते हुए तिरंगे की डीपी लगाई है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: कोयला संकट के बीच भूपेश बघेल सरकार का अहम निर्णय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+