Chhattisgarh News: पूर्व केबिनेट मंत्री कुंवर भानू प्रताप सिंह का निधन, CM भूपेश बघेल ने जताया दुःख
Kunwar Bhanu Pratap Singh passed away: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ राजपरिवार के स्वर्गीय महाराजा चक्रधर सिंह के कनिष्ठ सुपुत्र और अविभाजित मध्यप्रदेश में केबिनेट मंत्री रहे कुंवर भानू प्रताप सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
कुंवर भानू प्रताप सिंह का आज रायपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने कुंवर भानू प्रताप सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ राजपरिवार के स्व महाराजा चक्रधर सिंह के कनिष्ठ सुपुत्र कुंवर भानूप्रताप सिंह का 90 वर्ष की उम्र में 14 जून को तकरीबन 12 बजकर 10 मिनट में रायपुर के निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। उनकी सुपुत्री राजकुमारी विजयश्री सिंह ने बताया कि आज शाम तक उनके पार्थिव शरीर को रायपुर से रायगढ़ लाया जाएगा। फिर लोगों के अंतिम दर्शन के पश्चात सम्मान के साथ राजपरिवार मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications