सीएम विष्णुदेव साय लौटेंगे रायपुर, रामलला के लिए चावल अर्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय लगातार राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। रायगढ़ और जशपुर का दौरा करने के बाद वह अब 30 दिसंबर शनिवार को राजधानी रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम साय कल व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में अयोध्या रामलला हेतु चावल अर्पण कार्यक्रम के अलावा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सीएम विष्णु देव साय जशपुर जिले के ग्राम बगिया से सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर पूर्वान्ह 11.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे से व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में आयोजित श्री रामलला हेतु चावल अर्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सीएम साय दोपहर 12.35 बजे से होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने के बाद राज्य अतिथि गृह पहुना आएंगे। सीएम यहां से दोपहर 2.15 बजे सरस्वती शिक्षा संस्थान सरस्वती विहार रोहणीपुरम् जाएंगे और वहां मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 3.45 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना लौट आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications