Chhattisgarh News: सत्ता गंवाने के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे राहुल गांधी, इन लोकसभाओं में करेंगे पदयात्रा
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। राहुल गांधी एक बार फिर पदयात्रा करके कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। राहुल गाँधी की भारत न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से होकर भी गुजरेगी।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी जिन कांग्रेस शासित राज्यों में नहीं गए थे, उनमे छत्तीसगढ़ का नाम शामिल है। लेकिन अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद तस्वीर बदल चुकी है। 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी। प्रदेश में यह यात्रा ओडिशा से आगे बढ़ते हुए रायगढ़ छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी और सरगुजा-अंबिकापुर होते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी की ओर आगे बढ़ेगी।
छत्तीसगढ़ में कहां-कहां जायेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ की जिन 5 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी, उसमे वह लोकसभा सीटें शामिल हैं,जहां भाजपा का दबदबा कायम है। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस यात्रा के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सीटें बढ़ सकती हैं। चर्चा है कि कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा रायगढ़ से होते हुए जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा और सरगुजा-अंबिकापुर होते हुए यूपी में प्रवेश करेगी, हालांकि अभी अंतिम रोडमैप जारी होना बाकी है। छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की यह प्रथम यात्रा होगी। राहुल गांधी ने इसी साल भारत जोड़ो यात्रा की थी, लेकिन वह यात्रा मध्यप्रदेश से आगे बढ़ गई थी।
ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 जनवरी से अपनी "भारत जोड़ों यात्रा "की तर्ज पर 'भारत न्याय यात्रा' शुरू करने वाले हैं। इस बार वह मणिपुर से मुंबई तक चलेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक यह यात्रा 6200 किलोमीटर की होगी, जो 14 जनवरी से 20 मार्च कुल 14 राज्यों से होकर गुजरेगी।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications