Chhattisgarh News: भाटापारा सड़क हादसे पर CM भूपेश ने जताया दुख, किया मुआवजे का एलान
बलौदाबाजार - भाटापारा मार्ग में बीती रात्रि गुरुवार को एक पिकअप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर होने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई है जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है।
छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार - भाटापारा मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने दिवंगतजनों के परिवार को चार लाख रुपये एवं घायलों को एक लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टवीट करके लिखा कि बलौदाबाजार - भाटापारा मार्ग में सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार को चार लाख रुपये एवं घायलों को एक लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूँ।इस दुःख की घड़ी में हम सब साथ हैं।
Recommended Video
गौरतलब है कि बलौदाबाजार - भाटापारा मार्ग में बीती रात्रि गुरुवार को एक पिकअप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर होने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई है जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के भाटापारा में बड़ा सड़क हादसा, 11 की मौत, 20 घायल












Click it and Unblock the Notifications