छत्तीसगढ़ के भाटापारा में बड़ा सड़क हादसा, 11 की मौत, 20 घायल

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां भाटापारा इलाके में ट्रक और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हुई है। इस टक्कर में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Accident

छत्तीसगढ़ के भाटापारा में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक पिकअप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह हादसा गुरुवार देर रात को हुआ है। पुलिस ने बताया कि यह घटना भाटापारा थाना क्षेत्र में हुई है। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में जो लोग मारे गए हैं उनके बारे में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीओपी भाटापारु सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि यह हादसा भाटापारा जिले में बलोदा बाजार के पास हुआ है।

एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि भाटापारा में एक निजी स्कूल के पास कल रात करीब 11 बजे एक ट्रक और एक पिकअप वैन में भिड़ंत हो गई। वैन में 35-40 लोग सवार थे। इसमें 11 लोगों की मृत्यु हो गई। 7-8 लोग घायल हैं जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जाहिर किया है। पीएम मोदी ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए हादसे पर दुख जाहिर करता हूं। इस हादसे में मृतकों के परिवार के प्रति मैं संवेदना जाहिर करता हूं। हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करता हूं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही जो लोग घायल हुए हैं उन्हें 50-50 हजार रुपए की मदद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+