'बड़ा सोचो...पहले से जानते थे विष्णु देव बनेंगे CM', ये क्या बोल गईं छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री की पत्नी?
Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai wife: छत्तीसगढ़ को अपना नया मुखिया विष्णु देव साय के रूप में मिल गया है, जो कि सीएम पद की शपथ 13 दिसंबर को लेंगे। भाजपा ने इस बार छत्तीसगढ़ में चमत्कारिक जीत दर्ज की है। इस जीत में अहम रोल निभाने वाले विष्णु देव साय के हाथ में अब राज्य की सत्ता सौंपी गई है।

जिसके बाद उनके घर में जश्न में मन रहा है तो वहीं समर्थक नाच-गा रहे हैं तो वहीं उनकी जीवनसंगिनी कौशल्या साय ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से चर्चित हो गई हैं।
'आज हमारी तीस साल की मेहनत सफल हुई'
दरअसल जैसे ही विष्णु देव के नाम का ऐलान सीएम पद के लिए हुआ उसी वक्त उनकी पत्नी ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए अपार खुशी व्यक्त की और कहा कि 'मैं बहुत खुश हूं, बीजेपी के सभी लोगों और जनता का मैं शुक्रिया अदा करती हूं, आज हमारी तीस साल की मेहनत सफल हुई, मैं ईश्वर का भी धन्यवाद देती हूं। '
बड़ा सोचेगे तो बड़ा ही होगा: कौशल्या साय
उनसे जब पूछा गया कि 'क्या कभी आपने सोचा था कि विष्णु देव सीएम बन जाएंगे?' तो कौशल्या साय ने कहा कि 'हमने बड़ा सपना देखा, बड़ा सोचेगे तो बड़ा ही होगा, मेरी शादी एक विधायक से हुई थी और आज मैं सीएम की वाइफ हूं , इसका क्रेडिट विष्णु जी की मेहनत और ऊपरवाले को जाता है।'
'पहले ही उन्हें कहा था कि आप ही सीएम हो'
'हमने पूजा की, हवन कराया, जो ज्यादा पूजा पाठ करता है ना उसे इशारा मिल जाता है ऊपरवाले से,हमें भी भगवान का इशारा मिल गया था और इसलिए जब आज उन्होंने कहा कि मैं मीटिंग के लिए निकल रहा हूं तो मैंने पहले ही उन्हें कहा था कि आप ही सीएम हो।'
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कौशल्या साय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। कौशल्या साह ने आगे कहा कि 'मैंने अपने क्षेत्र की बहनों से वादा किया है कि मैं उनकी हर समस्या का समाधान करूंगी, उनके लिए मैं खड़ी हूं हमेशा।'
'पीएम मोदी जी की हर गारंटी को पूरा करेंगे'
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद विष्णु देव साय ने कहा कि 'पार्टी के सभी कार्यकर्ता, नेताओ, हाईकमान, नड्डा जी, शाह जी को धन्यवाद देता हूं, जो उन्होंने मुझे इस पद के लिए चुना हूं। मैं यकीन दिलाता हूं कि हम अपने सारे वादे पूरे करें और पीएम मोदी जी की हर गारंटी को पूरा करेंगे।'
आदिवासी चेहरे पर भाजपा ने लगाया है बड़ा दांव
गौरतलब है कि रविवार को भाजपा के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की अहम बैठक में विष्णु देव साय को सीएम चुना गया। अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार भाजपा तीन बार के सीएम रमन सिंह को साइड लाइन करते हुए आदिवासी चेहरे को चुनेगी और ये बात सही भी साबित हुई।
आदिवासी समुदाय करीब 32 फीसदी
माना जा रहा है कि बीजेपी ने ये कदम साल 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उठाया है। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय करीब 32 फीसदी है और भाजपा ने इस बार अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए रिजर्व 29 सीट में से 17 सीटों पर फतेह हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications