Chhattisgarh News: नंद कुमार साय बने CSIDC के अध्यक्ष, सीएम भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं
Nandkumar Sai: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय को कांग्रेस प्रवेश का इनाम मिला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा चुनाव से केवल चार महीने पहले उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा संभाग के बड़े आदिवासी नेता नंदकुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नई जिम्मेदारी के साथ ही उन्हें भूपेश सरकार कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिल गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
ज्ञात हो कि ज्ञात हो कि नंदकुमार साय ने बीती 1 मई 2023 को ही भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में प्रवेश किया था। साय 5 बार सांसद , तीन बार विधायक, 2 बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। अविभावित मध्यप्रदेश में वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। साथ ही वह छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उन्हें 2017 में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था ।
यह भी पढ़ें उप मुख्यमंत्री बनने पर बोले टीएस सिंहदेव, सरगुजा ने पाला, छत्तीसगढ़ ने अपनाया












Click it and Unblock the Notifications