उप मुख्यमंत्री बनने पर बोले टीएस सिंहदेव, सरगुजा ने पाला, छत्तीसगढ़ ने अपनाया
T S Singhdeo Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ का पहला उप मुख्यमत्री बनने के बाद टीएस सिंहदेव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कांग्रेस संगठन के साथियों के साथ मिलकर काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के सभी स्तर के कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही है।
छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का आभार जताते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने मुझे बड़ी जवाबदारी दी है। मै सरगुजा से पाला बढ़ा, छत्तीसगढ़ ने अपनाया, कांग्रेस ने काम करने का मौका दिया,अब लीडरशिप ने जवाबदारियां दी है। मैंने यही सीखा है कि मिलजुलकर पार्टी और छत्तीसगढ़ के भले के लिए सबकुछ करना है।

टीएस सिंहदेव ने 2018 के विधानसभा चुनाव का ज़िक्र करते हुए कहा कि पिछले नतीजे अभूतपूर्व थे, मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमें राज्य में 68 सीटें मिलेंगी। लेकिन छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने हमें दिया यह मौका दिया। 5 साल बाद हम जनता से उनका समर्थन और विश्वास मांगने के लिए एक बार फिर उनके पास जाएंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी 'जय-वीरू' जैसी जोड़ी है? इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि "हम साथ काम कर रहे थे, अब हमें एक अलग रूप में काम करने का मौका मिला है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री बनाये गए टीएस सिंहदेव, CM भूपेश बघेल ने कहा- हैं तैयार हम












Click it and Unblock the Notifications