छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने 70 साल की उम्र में आसमान से लगाई छलांग, स्काइडाइविंग का वीडियो देख लोग हैरान

Chhattisgarh Minister TS Singh Deo Skydiving Video: ऑस्ट्रेलिया में स्काइडाइविंग करते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियों में हैं।

TS Singh Deo Skydiving

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की उम्र तो 70 साल है, लेकिन उन्होंने जो काम किया है, उसमें 27 साल के युवा को भी पीछे छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में स्काइडाइविंग करते हुए एक वीडियो पोस्ट की है, जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान हैं।

सोशल मीडिया पर लोग उनके जुनून की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उनकी वीडियो देखकर खुद को नहीं रोक पाए।

दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव आस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने स्काइ डाइविंग में हाथ आजमाया। मंत्री के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह स्काई डाइविंग का लुत्फ उठा रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा-आकाश की पहुंच की कोई सीमा नहीं होती।

उन्होंने आगे लिखा- ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान मेरे पास स्काइ डाइविंग करने का मौका था। यह एक असाधारण साहसिक कार्य और बेहद सुखद अनुभव रहा।

वीडियों में आप देख सकते हैं कैसे मंत्री सिंह हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाते हैं और फिर नीचे जमीन पर आते हैं। 4 लाख से ज्यादा देखे जा चुके इस वीडियो को पोस्ट करने से खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पीछे नहीं रहे।

उन्होंने टीएस सिंह देव की वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा कि "वाह महाराज साहब!! आपने तो कमाल कर दिया! हौसले यूं ही बुलंद रहें। शुभकामनाएं‌।" अंबिकापुर से विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का यह रूप देखकर हर कोई दंग है।

यूजर्स ने भी दिए दिल खोलकर रिएक्शन

कई ट्विटर यूजरों ने मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि आपने यह साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। एक यूजर ने लिखा, 'सुपर... क्या हिम्मत और एडवेंचर है! उम्र तो बस एक नंबर है, आपने फिर साबित कर दिया।' ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा- मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आप 70 के हैं या 35 के।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+