CHHATTISGARH: हाथकरघा उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा, हाथकरघा विकास संघ की बैठक संपन्न

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ की वार्षिक आमसभा का आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुआ। इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा संघ के विभिन्न जिले राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर, रायगढ़, धमतरी, बलौदाबाजार, बिलासपुर सहित महासमुन्द के लगभग 104 बुनकर सहकारी समिति के प्रतिनिधि शामिल हुए।

HATHKARGHA

इस अवसर पर प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ चन्द्रकांत वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देशन में हाथकरघा संघ बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होेंने हाथकरघा उत्पादों को बाजार के अनुरूप बनाने के लिए आधुनिक डिजाईन एवं नवीन रंग संयोजन के प्रयोग को बढ़ावा देने जोर दिया और बुनकर समितियों को प्रोत्साहित भी किया। प्रबंध संचालक वर्मा ने संघ के उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित गुणवत्ता के साथ लक्ष्य को समय-सीमा में पूर्ण करने की बात कही।

बैठक में सदस्यों द्वारा विगत वर्षों के अंकेक्षित वित्तीय पत्रक का अवलोकन कर वर्ष 2023-24 के अनुमानित बजट का भी अनुमोदन किया। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा संघ के अंतर्गत उत्पादन कार्यक्रम के संबंध में बुनकर सहकारी समितियों ने विस्तार से चर्चा की। संघ के सदस्य समितियों द्वारा बुनकरों के कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्ययोजना बनाने के सुझाव दिये। इसके साथ-साथ हाथकरघा संघ के उत्पादन एवं विपणन को बढ़ाने के लिए विस्तार से चर्चा की।

वार्षिक आमसभा की बैठक में पंजीयक सहकारी संस्था के हितेश दोषी, ग्रामोद्योग की श्रीमती नूतन अजगर, उप संचालक आई.आर.सिंह सहित हाथकरघा संघ के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ए. अयाज महाप्रबंधक और समीर मिश्रा ने आभार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें राजीव युवा मितान सम्मेलन : राहुल गांधी, CM भूपेश बघेल की सौगात, 2000 शिक्षकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+